Latest News
धुरकी स्थित राजकीय प्लास टु उच्च विद्यालय में एकबाल अंसारी सर्वसम्मति से बने प्रबंधक समिति का अध्यक्ष और धुरकी मध्य विद्यालय के अध्यक्ष बने दस्तगीर अंसारी ,, धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने दीपावली और छठ पर्व पर सभी क्षेत्र वासियों से की अपील कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाहहक अंसारी ने धुरकी सभी पूजा पंडाल का किया भ्रमण और दिए सहयोग राशि धुरकी दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी ड्रोन से रखी जा रही निगरानी शांति पूर्ण से पूजा मानने का अपील ,, धुरकी पुलिस ने करवा पहाड़ के विनोद गौड़ को pocso एक्ट मामले के आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार 7 साल से फरार , धुरकी प्रखंड क्षेत्र टाटीदीरी पंचायत भवन में हुआ आजीविका महिला संकुल स्तरीय वार्षिक आमसभा का आयोजित
Home » Uncategorized » जल नल को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से की शिकायत DC तत्काल 2 दिन के अंदर जल आपूर्ति को दुरुस्त करने का निर्देश,,,

जल नल को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से की शिकायत DC तत्काल 2 दिन के अंदर जल आपूर्ति को दुरुस्त करने का निर्देश,,,

Share:

गढ़वा जिला के केतार प्रखंड में नल-जल योजना के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर सोमवार को उपायुक्त ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कई स्थानों पर पाइपलाइन से लगातार पानी रिसाव हो रहा है, जिसके कारण सड़क पर पानी बह रहा है और सरकारी संसाधनों की बर्बादी हो रही है

ग्रामीणों ने उपायुक्त से शिकायत की कि पाइपलाइन लीक रहने के कारण पानी सड़क पर फैलकर बर्बाद हो रहा है, वहीं उन्हें स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति भी नहीं मिल पा रही है। कई वार्डों में तो सप्लाई बिल्कुल बाधित है, जबकि जहां पानी उपलब्ध हो रहा है, वहां भी रिसाव की समस्या बनी हुई है। इस वजह से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नल-जल योजना आमजन के हित में चलाई जा रही है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

उन्होंने अधिकारियों को अविलंब पाइपलाइन की मरम्मत कर जल आपूर्ति को दुरुस्त करने का आदेश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पुनः ऐसी शिकायत मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने उपायुक्त के हस्तक्षेप पर संतोष जताया और उम्मीद जताई कि अब उन्हें नियमित और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति मिलेगी। उपायुक्त के निरीक्षण से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि जिला प्रशासन योजनाओं की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखे हुए है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

DGN news DGN न्यूज DHURKI GARHWA

Leave a Comment