तौफीक की रिपोर्ट
धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित सिएचसी में बुधवार 2बजे’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया गया। भारत सरकार द्वारा जेएसआई, यूनिसेफ और गावी के जीरोडोज कार्यक्रम के तहत यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को मजबूत करना है।अभियान के तहत धुरकी प्रखंड क्षेत्र में टीकाकरण जागरूकता हेतु एक रैली निकाली गई। इसमें सहिया और महिलाओं ने पोस्टर व बैनर के माध्यम से लोगों को 12 प्रकार की बीमारियों के बारे में जानकारी दी। सीएचसी प्रभारी डॉ. व विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव बताया कि इस पहल को महिला और बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम बताया जा रहा है।इस अभियान में गैर-संचारी रोगों जैसे रक्तचाप, मधुमेह और मोटापे की जांच शामिल है। इसके अतिरिक्त, स्तन, गर्भाशय ग्रीवा और मुख गुहा के कैंसर की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी व सहिया लोग मौजूद थे।